January 20, 2026


गुप्त नवरात्रि में चुपचाप से कर लें ये महा उपाय, कर्ज और कंगाली से मिलेगी मुक्ति

19 जनवरी 2026 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है जिसका समापन 28 जनवरी को होगा। ये नवरात्रि माता रानी की कृपा पाने के लिए खास मानी जाती है। इस दौरान मां दुर्गा की 10  महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी माता, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती माता, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। कहते हैं अगर इस नवरात्रि में कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। चलिए जानते हैं नवरात्रि के इन महा उपायों के बारे में विस्तार से यहां।

माघ गुप्त नवरात्रि महा उपाय 

  1. अगर आप करियर में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो माघ गुप्त नवरात्रि की रात में मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और फिर नौ बताशे लें। फिर हर बताशे पर 2-2 लॉन्ग रख दें और इसे मां दुर्गा को चढ़ा दें। इस उपाय से नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलने लगेगी। ये उपाय आप 19 से 27 जनवरी के बीच कभी भी कर सकते हैं। 
  2. अगर आपके घर में कोई बहुत ज्यादा बीमार रहता है या आप खुद ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करें। इस उपाय से रोग ठीक होने लगेंगे।
  3. अगर आपके विवाह संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो गुप्त नवरात्रि में सुबह-शाम मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और हर रात उन्हें लाल फूलों की माला अर्पित करें। साथ ही उनके भजन गाएं। ऐसा करने से विवाह संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
  4. अगर आपके परिवार में हमेशा कलह रहता है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां के मंदिर जाकर उन्हें लाल झंडा अर्पित करें। इस उपाय को करने से आप देखेंगे परिवार का माहौल धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।
  5. माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें। अगर समय के अभाव के कारण ये उपाय करना संभव नहीं है तो दुर्गा चालीसा का पाठ तो अवश्य ही करें। साथ ही सुबह-शाम सच्चे मन से मां दुर्गा की आरती करें। ये छोटा सा उपाय आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर देगा।

 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch