December 01, 2025


पौष अमावस्या पर जरूर करें इन खास चीजों का दान, मिलेगा अपार धन-दौलत का वरदान

 पौष अमावस्या का हिंदू धर्म बहुत ज्यादा महत्व है। पंचांग को देखते हुए पौष अमावस्या 19 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि विशेष रूप से पितरों को समर्पित होती है और पौष महीने में पड़ने की वजह से सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिलता है। इस दिन किया गया दान-पुण्य न केवल पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से पितृ दोष, कालसर्प दोष और आर्थिक दरिद्रता को भी दूर करता है।

अगर आप अपार धन-दौलत और सौभाग्य का वरदान चाहते हैं, तो पौष अमावस्या पर इन 5 खास चीजों का दान जरूर करें।

जरूर करें ये खास दान
तिल

काले तिल का दान पितरों को सबसे अधिक प्रिय होता है। यह दान पितृ दोष को शांत करता है। ऐसे में स्नान के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को काले तिल का दान करें। इसके साथ ही जल में तिल मिलाकर पितरों को तर्पण भी जरूर दें।

गर्म कपड़े

पौष महीने में बहुत ठंड पड़ती है। इस महीने में गर्म कपड़ों और कम्बल का दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। ऐसे में किसी असहाय व्यक्ति को गर्म कपड़ों का दान करें। माना जाता है कि इससे सूर्य देव और शनि देव दोनों प्रसन्न होते हैं, और धन से जुड़ी मुश्किलें दूर होती है।

गुड़

गुड़ को सूर्य देव से जोड़ा जाता है। पौष महीने की अमावस्या पर गुड़ का दान करने से सूर्य और बृहस्पति दोनों ग्रह मजबूत होते हैं, जो धन, यश और करियर में उन्नति लाते हैं। ऐसे में गाय को गुड़ खिलाएं या फिर किसी ब्राह्मण को गुड़ और चने का दान करें।

अनाज

अमावस्या के दिन अन्न दान करने से अन्नपूर्णा माता की कृपा मिलती है, जिससे घर का भंडार हमेशा भरा रहता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार, गेहूं, चावल या अन्य कोई भी अनाज किसी मंदिर में दान करें। इस दान से गरीबी दूर होती है।

दीप

अमावस्या की रात दीपक और तेल का दान करने से जीवन में ज्ञान और प्रकाश आता है। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा, किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद को तेल और बाती का दान जरूर करें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch