रायपुर :- डोंगरगढ़ फार्म हाउस में शराब की अवैध बॉटलिंग मामले में प्रदेश भाजपा महामंत्री भरत वर्मा ने भूपेश बघेल के ट्वीट पर करारा प्रहार करते हुए कहा "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे" जिनके आधे दर्जन सिपहसालार ढाई हजार करोड़ के शराब घोटाले में जेल में हो, जिनके आबकारी मंत्री जेल में हो जिनका खुद का एक पैर जेल में वो दूसरों पर आरोप मढ़े यह हास्यास्पद लगता है। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सीमापार के शराब माफियाओं के साथ मिलकर जो सिंडिकेट बनाया था वह अभी भी एक्टिव दिख रहा है, इसी का नतीजा है धर्मनगरी डोंगरगढ़ में अवैध शराब का मिलना। इस एक्टिव सिंडिकेट को साथ मिल रहा है डोंगरगढ़ और क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं का।
भरत वर्मा ने कहा ये कृत्य सुशासन सरकार को बदनाम करने की साजिश है लेकिन यहां एक भी बॉटल शराब की बिकने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री ने कहा जिला कलेक्टर एवं जिले के एसपी मामले की जांच कर रहे है एवं सभी लिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को भी चेताया और कहा धर्मनगरी में अवैध शराब का धंधा करने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा उन्होंने नसीहत दी कांग्रेसी सिंडिकेट के जाल में न फंसे। उन्होंने मामले संदिग्ध कांग्रेसी नेताओं को भी चेताया और कहा छत्तीसगढ़ कि सनातनियों के आस्था की प्रतीक मां बम्लेश्वरी और धर्मनगरी डोंगरगढ़ में शराब का अवैध धंधा कर सनातनियों के आस्था को ठेस न पहुंचाए नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
भरत वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकाल दो वजहों से जाना जाता है एक अवैध शराब की बिक्री और दूसरा शराब माफियाओं को संरक्षण। अब जब विष्णु सरकार ने सब सिस्टम दुरुस्त कर दिया है तो पुराने माफिया छटपटा रहे है इसलिए सीमापार से अवैध लेबल लेकर बॉटलिंग कर रहे है लेकिन नाकामयाब रहे। इसकी जांच शासन के सक्षम अधिकारियों द्वारा की जा रही है दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा जल्द ही पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश होगा और इसका सरगना जेल के सलाखों में होगा। भूपेश बघेल के जांच वाली बात का जवाब देते हुए कहा ढाई हजार करोड़ के शराब घोटाले में जिस प्रकार जांच हो रही है ठीक उसी प्रकार इसमें भी जांच होगी आप निश्चिंत रहे, बस आपसे एक आग्रह है जांच के दौरान आप विक्टिम कार्ड न खेलें।