July 28, 2026


सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में डीपीएस राजनांदगांव का दबदबा तीन आयु वर्ग में जीते स्वर्ण पदक

राजनांदगांव :- सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव की बालिका टीमों ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीपीएस की पावनी कोडापे (अंडर-14), रूमी कोनवर (अंडर-17) और काम्या झा (अंडर-19) को अपने-अपने वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि अंडर-14 बालिका टीम ने फाइनल में मदर पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर को 24-12 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-17 टीम ने लक्ष्मी पथ सिंधानिया स्कूल को 26-04 अंकों से तथा अंडर-19 टीम ने मदर पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर को 25-09 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

तीनों विजेता टीमों को कोच कालवा राजेश्वर राव ने प्रशिक्षण दिया, जबकि मोहन राम साहू सहायक कोच और नेहाली देवांगन टीम मैनेजर की भूमिका में रहे। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।

विद्यालय ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch