राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शक्ति केंद्र क्रमांक-12 के प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैरी जोसेफ एवं पार्षद सेवक उइके के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को खिलौने वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शारदा समिति को साउंड बॉक्स भेंट किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 एवं 3 के बच्चों को खिलौने वितरित किए गए। दोनों केंद्रों के लगभग 15 से 20 बच्चों को खिलौने प्रदान कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में शारदा समिति को एक नग साउंड बॉक्स प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाली गतिविधियों और बच्चों से संबंधित कार्यक्रमों को सुविधाजनक बनाना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने इस आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर हैरी जोसेफ ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज के जरूरतमंद वर्गों और बच्चों के बीच मनाना खुशी को साझा करने का एक अच्छा माध्यम है। बच्चों के बीच समय बिताने और उनके लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र क्रमांक-1 से रवि बंजारे, बूथ अध्यक्ष क्रमांक-43, संतोष वर्मा बूथ अध्यक्ष क्रमांक-109, प्रणय सोनी, गायत्री सोनवानी, कार्यकर्ता चंद्रशिला, सहायिका रेशमा गायकवाड़, मितानी कुमारी उइके, जीवन चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 से ममता, कार्यकर्ता दुलेश्वरी उइके, सहायिका संतोष वर्मा, सेवक यादव, जितेंद्र कोडापे एवं अंकुश धनकर सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस प्रकार डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच खुशियां बांटने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को उपयोगी सामग्री प्रदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।