May 27, 2026


अटल आवास में जल्द सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, नपा अध्यक्ष रमन डोंगरे ने किया निरीक्षण

डोंगरगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित अटल आवास में भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न पेयजल समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने रहवासियों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि अटल आवास परिसर में दो बोरवेल स्थापित हैं, जिनमें से एक खराब होने के कारण रहवासियों को केवल एक बोरवेल से ही पेयजल एवं निस्तारी की सुविधा मिल रही है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नपा अध्यक्ष ने जल शाखा प्रभारी नितिन बक्शी को बंद पड़े बोरवेल को शीघ्र सुधारने और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने शिकायत की कि आवास परिसर में कुछ अपात्र लोग भी निवास कर रहे हैं, जो निजी पाइपलाइन जोड़कर लंबे समय तक पानी का उपयोग कर रहे हैं। इससे अन्य परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

इस पर नपा अध्यक्ष रमन डोंगरे ने सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए कहा कि नगर पालिका की टीम जल्द अटल आवास का निरीक्षण करेगी और अपात्र लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सभापति डिकेश राव, हरीश मोटघरे, पार्षद शारदा यादव, अनुज मोर्चा जिला महामंत्री रूपेंद्र इंदुरकर, जल शाखा प्रभारी नितिन बक्शी, स्वच्छता प्रभारी अमर करसे, विनोद करसे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch