डोंगरगढ़ :- भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज डोंगरगढ़ ने केदार बाड़ी स्थित विप्र भवन में दो दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न किया। समाज की मातृशक्ति ने विप्र भवन में सुंदर कांड का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शाम को भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभा यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली गई। रैली विप्र भवन से शुरू होकर गोल बाजार, बुधवारी पारा, रेलवे चौक, जय स्तंभ चौक से होती हुई पुनः गोल बाजार पहुंची और भगतसिंह चौक होते हुए विप्र भवन में समाप्त हुई।
इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के सचिव ललित शर्मा, राजेन्द्र गर्ग, राजेन्द्र मिश्रा, युवराज शर्मा, अमिताप पाण्डेय, शशांक उपाध्याय, राहुल मिश्रा, कुलदीप पाण्डेय, जनक तिवारी, सतेन्द्र उपाध्याय, रमाकांत तिवारी, दिनेश दुबे, संजय भूषण मिश्रा, राम खिलावन दुबे, योगेन्द्र शर्मा, राजेश तिवारी, सतीष मिश्रा, देवनारायण शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अक्षत गर्ग, श्याम तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समाज के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और धार्मिक भावनाओं को प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं।