February 12, 2024


किसानों ने लगाए नारे कोडार बांध का पानी किसानों का करणी कृपा उद्योग को नहीं देंगे,स्थानीय लोगों को रोजगार देना होगा


तुमगांव  : विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,कोडार बांध का पानी बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं, हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर,मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड धरना सत्याग्रह के 719 वें दिन किसानी के व्यस्तता के बाद भी दर्जनों किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,प्यारेलाल धीवर,कुमार बरिहा ने किया।आज अखंड सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता नाथूराम सिन्हा,तोषण सिन्हा,दिनेश यादव, महिला किसान नेत्री राधा बाई सिन्हा, कुमारी ध्रुव,अक्ति मणिकपुरी, ननकुनिया पारधी,दुलारी यादव आदि ने संबोधित किया।सत्याग्रह में शामिल सत्याग्रहीयों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवन दाहिनी कोडार बांध के पानी का उपयोग करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड नहीं करेगा।स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देना ही होगा।

शासकीय भूमि नेशनल हाईवे की भूमि,आदिवासी भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली,किसानों कि भूमि का कब्जा छोड़ना होगा।किसान नेता नाथूराम सिन्हा ने कहा कि कोडर बांध का पानी का अनुबंध रद्द कराने, शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि,काबिल कास्त भूमि,आदिवासी किसानों की भूमि,किसानों की भूमि,बड़े झाड़ के जंगल की भूमि पर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड का अवैध कब्जा मुक्त कराने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। युवा किसान नेता दिनेश यादव ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवनदायिनी कोडार बांध का पानी हम किसानों का करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य किसी भी उद्योग को लेने नहीं देंगे।नेशनल हाईवे की भूमि, शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग का नहर नाली,किसनों की भूमि,निस्तारी नाला पर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का कब्जा हटाना होगा।

किसान नेता तोषण सिन्हा ने कहा कि नेशनल हाईवे की भूमि, सिंचाई विभाग का नहर नाली,दर्जनों एकड़ शासकीय भूमि,बड़े झाड़ के जंगल की भूमि पर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का कब्जा प्रशासन जल्दी छुड़वाए।महिला किसान नेत्री श्रीमती कुमारी बाई ध्रुव ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के किए गए अवैधानिक कार्य पर शासन प्रशासन जल्द कार्यवाही करे।महिला किसान नेत्री राधा बाई सिन्हा ने कहा कि हम किसानों की यह लड़ाई विश्व धरोहर सिरपुर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवन दायिनी कोडार बांध के पानी को बचाने, शासकीय भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि, सिंचाई विभाग के नहर नाली को बचाने के साथ ही साथ अंचल के जल,जंगल, जमीन,जीव-जंतु,पर्यावरण को बर्बादी से बचाने के लिए है।इसमें हम किसानों की जीत होकर ही रहेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch