October 20, 2026


गरबा में देवी भजनों के साथ थिरके कदम

डोंगरगढ़: शक्ति वाहिनी द्वारा स्थानीय महावीर मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। मातृशक्ति एवं युवतियों ने मां की उपासना के पर्व में गरबा उत्सव का भरपूर आनंद लिया और देर रात तक देवी भजनों और गरबा की धुन पर सभी गरबा करते रहे।मुख्य अतिथि शहर मंडल के अध्यक्ष सौमित्र सोनी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में शहर भाजपा मंडल के महामंत्री विनय बंसल उपस्थित हुए। साथ ही वार्ड नंबर 18 की पार्षद रेखा राघोर्ते, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा.राजेश राघोर्ते, वार्ड नंबर 24 की पार्षद बबीता मालागार अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विभिन्न श्रेणियां में समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें बेस्ट गरबा क्वीन, बेस्ट जोड़ी, बेस्ट ग्रुप एवं बेस्ट ड्रेस अप का पुरस्कार मोमेंटो प्रदान किया गया। इस दौरान ज्योति बड़वाईक, पूनम ठाकुर, सुनीता यादव, संजू अग्रवाल, कीर्ति बड़े, अंजू चौधरी, नीता तराने, सविता साहू, बरखा सोनी, पूजा सिंह, नमिता चौबे, सीमा मिश्रा, शारदा अग्रवाल, पूजा उज्जवने, मधु महोबिया व अन्य मौजूद रहे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch