January 22, 2024


अयोध्या श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किरन्दुल में उत्सव का माहौल

किरन्दुल  : मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी की जन्मस्थली अयोध्या में लगभग 550 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात 22 जनवरी सोमवार को भव्य एवम दिव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई।जिसको लेकर भारतवर्ष में हर्ष एवं उत्साह का माहौल हैं।किरन्दुल में भी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा हैं।बता दें किरन्दुल के विभिन्न मंदिरों में एवं घरों में प्रातः से ही पूजा पाठ हवन भजन कीर्तन की जा रहीं हैं चारों ओर जय श्रीराम के गूंज के साथ नगर राममय हो गया हैं,जगह जगह उत्सव मनाया जा रहा हैं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch