August 03, 2024


चंडीगढ़ में पूर्व एआईजी ससुर ने आईआरएस दामाद को कोर्ट में उतारा मौत के घाट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ कोर्ट में बड़ा कांड हो गया है। यहां पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी है। कोर्ट रूप में चलीं गोलियों से हड़कंप मच गया है और लोग डरे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

क्या है पूरा मामला?

चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आज गोलियां चली हैं और एक ससुर ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी ससुर की पहचान पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के रूप में हुई है। वहीं मृत दामाद एक IRS अधिकारी था। दोनों पक्ष के लोग चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट पहुंचे थे।

दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। इस पर उसके दामाद ने कहा कि मैं रास्ता बताता हूं। दोनों कमरे से बाहर निकल गए। इसी दौरान आरोपी ने अपनी बंदूक से पांच फायर किए। इनमें से दो गोली दामाद को लगीं और एक गोली अंदर कमरे के दरवाजे पर लगीं। दो फायर खाली चले गए।

गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई। हादसे के बाद कई जज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch