July 29, 2026


पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने रवि सिन्हा के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

राजनांदगांव :-  पूर्व सांसद अभिषेक सिंह आज भाजपा पार्षद एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रवि सिन्हा के निवास पहुंचे और उनके पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री रामरतन सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने स्वर्गीय श्री रामरतन सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामरतन सिन्हा एक सरल, सौम्य एवं अनुशासित व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनका स्नेह और संस्कार सदैव परिवार एवं समाज के बीच अमिट स्मृतियों के रूप में जीवित रहेंगे।

भाजपा पार्षद रवि सिन्हा एवं उनके परिवार ने इस कठिन समय में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के आत्मीय आगमन एवं सांत्वना के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित जनों ने स्वर्गीय श्री रामरतन सिन्हा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी पावन स्मृति को याद किया। उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch