किरन्दुल : योग जागरण समिति एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में किरंदुल नगर में निशुल्क दैनिक योग कक्षा का प्रसार अलग अलग स्थानों एवं वार्डों में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मंगलवार नीलगिरी पार्क वार्ड क्रमांक 11 किरंदुल में निःशुल्क दैनिक योग कक्षा का शुभारंभ किया गया।पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य स्वामी नरेंद्र देव जी के पांच दिवसीय योग शिविर,राघव मंदिर प्रांगण किरंदुल में किए गए संकल्प के अनुसार किरंदुल नगर में संध्याकालीन समय 6 से 7 बजे नि:शुल्क दैनिक योग कक्षा का शुभारंभ हुआ।योग कक्षा में प्रतिदिन योगासन प्राणायाम और आयुर्वेद तथा जीवन दर्शन के माध्यम से शारीरिक व मानसिक व्याधियों को दूर कर एक स्वस्थ जीवन शैली का निर्माण करने पर जोर दिया जाता है।
किरंदुल में लगातार प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योग कक्षा का संचालन कई वर्षों से किया जा रहा है जिसमें राघव मंदिर प्रांगण किरंदुल में लगातार निशुल्क दैनिक योग कक्षा का संचालन एवं प्रतिदिन सुबह काढ़ा का भी वितरण किया जाता है योग कक्षा के माध्यम से कई लोगों ने अपने शरीर के रोग जैसे बीपी (निम्न, उच्च) शुगर, मोटापा, कब्ज, एसिडिटी,सिर दर्द,शरीर दर्द, जोड़ों का दर्द, थायराइड आदि बिमारियों से निजात पाया है। कार्यक्रम में योग जागरण समिति के अध्यक्ष अमृत टंडन,सचिव- जितेंद्र कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष - डाक्टर मान्डी ,संरक्षक व योग शिक्षक छबिल साहू, नरोत्तम ध्रुव,विश्वनाथ विश्वास डोमन निषाद चद्रिका प्रसाद,योग शिक्षिका किरण संबेता पुष्पा ऋषिकेश उपस्थित थे।