किरंदुल : किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण, के कुशल निर्देशन एवं के.एल.नागवेणी,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना के आसपास के आदिवासी ग्रामीणों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाकर ग्राम पंचायत समलवार, ग्राम पंचायत चोलनार, ग्राम पंचायत कलेपाल, ग्राम पंचायत कोड़ेनार, ग्राम पंचायत टिकनपाल, ग्राम पंचायत बेनपाल के आदिवासियों के लिए नि:शुल्क खून जांच, ब्लडप्रेशर, मलेरिया जांच, खांसी, सर्दी एवं बुखार आदि बीमारियों की जांच की गई।मेडिकल जांच टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ एम.वी.लाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अमृता श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.खुशबू श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.प्रशांत सिंगदिलवार ने ग्रामवासियों की स्वाथ्य जांच की।
इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर के दौरान विवेक कुमार रक्शा,प्रबंधक (सीएसआर), एस.आर. गावडे,कुनामी हंसदा, सुनील कुमार,सुजीता कुंजाम,विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण आदिवासी ग्रामीण व बच्चे भारी संख्या में उपस्थित थे।डाक्टर्स द्वारा जांच उपरांत आदिवासी ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाई प्रदान की गई।