रायपुर 22जनवरी 2026।सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज का सदस्यता अभियान 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मदिन बसंत पंचमी से अविभाजित छत्तीसगढ़ के 3 संभाग 5 जिले से सदस्यता अभियान प्रारम्भ होगा! 50 लाख छत्तीसगढ़िया किसान, महिला किसान,छात्र, बेरोजगार को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है!जिसमें पहले कवर्धा जिले के जंगली क्षेत्र रेंगाखार से समाज के प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व प्रारम्भ होगा साथ ही महेंद्र कौशिक,जगदम्बिका साहू ठाकुर राम सिन्हा,सुन्दर कौशिक रहेंगे!महासमुंद जिले के सिरपुर से छन्नू साहू,बृज बिहारी साहू,अशोक कश्यप के नेतृत्व में प्रारंभ होगा, रायपुर शहर से जागेश्वर प्रसाद,शिवनारायण ताम्रकार के नेतृत्व में एवं नरहरपुर कांकेर के लिए वेगेद्र सोनवेर के नेतृत्व में सदस्यता प्रारंभ होगा!वहीं बिरगांव,गोगांव में गंगाराम साहू,श्यामू सेन, रोहित चंद्रवंशी,अंकित साहू के नेतृत्व में प्रारम्भ होगा!