January 25, 2026


महाशिवरात्रि से होली तक, फाल्गुन में कौन-से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे? पढ़ें पूरा कैलेंडर

अब जल्द ही फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है। इस माह के आने पर लोगों में होली  का उत्साह देखने को मिलता है। फाल्गुन में भगवान श्रीकृष्ण और महादेव की साधना करने का विशेष महत्व है, क्योंकि इस माह में होली और महाशिवरात्रि  समेत कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि फाल्गुन में कब कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन की शुरुआत 02 फरवरी से होगी और इस माह का समापन 03 मार्च को होगा। इसके अगले दिन से यानी 04 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी।

तारीख  व्रत-त्योहार
02 फरवरीफाल्गुन की शुरुआत 
05 फरवरीद्विजप्रिय संकष्टी
07 फरवरी यशोदा जयंती 
08 फरवरीभानु सप्तमी, शबरी जयन्ती
09 फरवरी जानकी जयंती , कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
13 फरवरीकृष्ण भीष्म द्वादशी, कुम्भ संक्रान्ति, विजया एकादशी
14 फरवरी शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत
15 फरवरी महाशिवरात्रि
17 फरवरी सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या 
19 फरवरी 

फुलेरा दूज

21 फरवरीढुण्ढिराज चतुर्थी
22 फरवरीस्कन्द षष्ठी
23 फरवरीमासिक कार्तिगाई
24 फरवरीहोलाष्टक शुरू,मासिक दुर्गाष्टमी
25 फरवरी रोहिणी व्रत
27 फरवरीआमलकी एकादशी
01 मार्चरवि प्रदोष व्रत
03 मार्च होलिका दहन
04 मार्चहोली 
महाशिवरात्रि 2026 डेट और टाइम? 

वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी (Kab Hai Mahashivratri 2026) को मनाया जाएगा।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 34 मिनट पर
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन- 16 फरवरी को शाम 06 बजकर 04 मिनट पर
पूजा करने का शुभ मुहूर्त- शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 03 मिनट तक

होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त 

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 02 मार्च को शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन- 03 मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 04 मार्च को होली मनाई जाएगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch