- मेष - इस राशि के जातकों को गुड़ और तिल का दान करना चाहिए। इससे मानसिक शांति और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है।
- वृषभ - इस राशि के लोगों को सफेद वस्त्र या दूध का दान करना चाहिए। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
- मिथुन - इस राशि के लोगों के लिए मूंग की दाल और हरे वस्त्र का दान शुभ रहेगा। इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
- कर्क - इस राशि के जातकों के लिए चांदी या चावल का दान करना फलदायी है। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।
- सिंह - इस राशि के लोगों को तांबे के बर्तन या गेहूं का दान करना चाहिए। इससे मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
- कन्या - इस राशि के जातक पक्षियों को दाना खिलाएं और मूंग का दान करें। यह उपाय व्यापार में उन्नति के द्वार खोलेगा।
- तुला - इस राशि के लोगों के लिए मिश्री या फल का दान करना शुभ रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
- वृश्चिक - इस राशि के लोग लाल चंदन या गुड़ का दान करें। इससे शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
- धनु - इस राशि के लोग पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें। इससे भाग्य का साथ मिलता है और ज्ञान बढ़ेगा।
- मकर - इस राशि के लोग काला तिल या छाता दान करें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- कुंभ - इस राशि के जातकों के लिए तेल या लोहे के बर्तन का दान करना अच्छा रहेगा।
- मीन - इस राशि के लोगों को हल्दी और शहद का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व