किरंदुल। किरंदुल वार्ड क्रमांक 3 बंगाली कैंप किरंदुल में बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति जी का विसर्जन किया गया। भक्तों ने "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी।
किरंदुल बंगाली कैम्प तालाब में विधि-विधान से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।