September 23, 2026


स्वर्गीय श्रीमती गंगा गहवई मेमोरियल कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल का शहर में हुआ शुभारंभ

दाऊ पारा, मुंगेली स्थित यशोदा हॉस्पिटल के बाजू में, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों  इंजी, लक्ष्मी कुमार गहवई, इंजी सिद्धेश्वर पाटनवार , इंजी श्याम सुंदर परिहार , इंजी प्रदीप उपाध्याय ,रेंजर श्री बी आर कौशिक के कर कमलों द्वारा किया गया..


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एस एन जांगड़े ( भूतपूर्व BMO जांजगीर, अकलतरा, साजा) एवं श्रीमती शशिकला जांगड़े (अधिवक्ता,सिविल कोर्ट) द्वारा किया गया , साथ ही भूतपूर्व सिविल सर्जन मुंगेली डॉ एम के राय, डॉ एफ आर निराला रिटायर्ड पूर्व सीएमएचओ सारंगढ़, 

डॉ एस के बघेल (बघेल हॉस्पिटल)

डॉ गिरीश कुर्रे (DPM मुंगेली) डॉ कमलेश खैरवार BMO, DR एकेश चंद्र की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ,

परिवार जनों में डॉ आशीष गहवई असिस्टेंट प्रोफेसर सिम्स , डॉ प्रीति गहवई ,असिस्टेंट प्रोफेसर सिम्स , डॉ मनोज चंद्रा ,डॉ रीतिका चंद्रा (अंकुर चिल्ड्रन हॉस्पिटल,रायगढ़) उपस्थित रहे 

अस्पताल के संचालक डॉ अतीन गहवई (शिशु रोग विशेषज्ञ)  ने बताया कि मुंगेली शहर में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य बेहतर बनाने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, डेडिकेटेड पीडियाट्रिक हॉस्पिटल का निर्णय लिया गया , और कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल के रूप में एक कोशिश की गई है,

कान्हा चिल्ड्रेन क्लिनिक का शुभारंभ मुंगेली अंचल के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ किया गया है। क्लिनिक के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर  डॉ प्रियंका जांगड़े (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ चिकित्सकों, शुभचिंतकों एवं समाज के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं से उन्हें आगे भी जनसेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch