किरंदुल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सफल सेवा एवं राष्ट्रहित में योगदान के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी नगर स्थित अटल परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल एवं कार्यक्रम प्रभारी सत्यजीत चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह, महामंत्री विक्रम नाहक सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। सभी ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।भाजपा मंडल किरंदुल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।