किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल में महाराष्ट्र मंडल कल्याण समिति द्वारा पिछले 54 वर्षों से गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आस्था और एकता की यह परंपरा 1972 से निरंतर चली आ रही है।
समिति के सदस्य हर वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं। गणेश उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन होता है, जिसमें पूरे नगरवासी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
54 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा किरंदुल में महाराष्ट्रीयन संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और एकता की मिसाल बनी हुई है।