February 09, 2024


घनश्याम विश्वकर्मा ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा


राजनांदगांव :  राहुल-प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम विश्वकर्मा ने कांग्रेस की स्थाई सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशहित के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर और कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से क्षुब्ध होकर ही घनश्याम विश्वकर्मा नें यह फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि, घनश्याम विश्वकर्मा श्री विश्वकर्मा राहुल-प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पद पर रहकर कांग्रेस संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। जिसके चलते ही भाजपा संगठन उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। घनश्याम विश्वकर्मा एक सक्रिय और कर्मठ युवा नेता है, उनकी सक्रियता और कर्मठता को देखते हुए भाजपा संगठन कोई अहम फैसला कर सकता है। वहीं घनश्याम विश्वकर्मा ने विश्वास दिलाया है कि, भावी भविष्य में यदि भाजपा संगठन से उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। साथ ही श्री मोदी की प्रेरणा से प्रदेश ही नहीं वरन पूरे देश में भाजपा का का वर्चस्व कायम रखने में अपनी सक्रिय भगीदारी निभाएंगे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch