March 05, 2024


सुपर गर्ल भाषण एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में संकुल केन्द्र-परसाही बाना की बालिकाओं ने मारी बाजी


जांजगीर चांपा : जिले के अकलतरा विकास खंड स्तरीय सुपर गर्ल भाषण प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसाही बाना, संकुल केन्द्र-परसाही बाना की कक्षा-सातवी की छात्रा कु उर्वशी रत्नाकर प्रथम स्थान एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कु अमृता यादव कक्षा आठवीं ने विकास खंड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विकास खंड, संकुल और विद्यालय को गौरवान्वित किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शैक्षिक समन्वयक योगेन्द्र पाल मिरी, संकुल प्रभारी एस एस सिदार, प्र पा.श्रीमती शांता यादव, प्र.पा. कृष्ण कुमार यादव, शिक्षक  बलदाऊ प्रसाद धीवर, रामनरेश सिंह राठौर, जयपाल मार्बल प्र.पा., नवनीत डहरिया,विजय साहू, गिरजा प्रसाद कंवर, पदमेश साहू, मेडम श्रीमती कमलेश नंदनी कंवर, कृपालता डहरिया, मंजू देवांगन प्र.पा., मंगल चौहान, चंद्रप्रताप अजय, उषा सिंह सिदार पोर्ते, श्रद्धा कटकवार  लक्ष्मी कंवर, अंजना कंवर इत्यादि शिक्षकों द्वारा सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। गांव की बेटियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार एवं गांव के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch