January 24, 2024


शासकीय अरविंद महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्लास्टिक छोड़ो - थैला अपनाओ जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

किरंदुल  : लौह नगरी किरंदुल स्थित शासकीय अरविंद महाविद्यालय में इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित "प्लास्टिक    छोड़ो - थैला अपनाओ" जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. तंजीन आरा खान के द्वारा किया गया जिनके द्वारा छात्र - छात्राओ से जब भी मार्केट से कुछ समान लेने जाए तो हमेशा साथ में कपड़े का थैला लेकर जरूर जाएं। और उनका कम से कम इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक किया। 

महाविद्यालय के छात्र - छात्राओ के द्वारा  किरंदुल के साफ्ताहिक बाजार क्षेत्र में लोगो से निवेदन करते हुए प्लास्टिक थैला से दूर रहने, कपड़े का थैला अपनाने  एवं साथ ही पर्यावरण से संबंधित स्लोगन लिखकर आस पास के लोगो को प्लास्टिक प्रतिबंध एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयत्न किया गया।।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के इको क्लब एवं एन.एस.एस कार्यक्रम के प्रभारी श्री मनीष कुमार, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। एवं साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र - छात्राओ की भागीदारी बहुत उत्साह पूर्वक रहा।।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch