किरन्दुल : ग्राम पंचायत कोड़ेनार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत कोड़ेनार के अंतर्गत सभी विद्यालय के बच्चे व अन्य लोग इस खेलकूद प्रतियोगिता का आनंद ले रहे हैं इस दौरान कबड्डी, रस्सा खींच, 100 मीटर दौड़ आदि खेल कूद का आयोजन किया गया है जिसमें स्कूली बच्चे काफी बाढ़ चढ़कर इस खेल का आनंद ले रहे हैं । इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच मीना मंडावी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया । कार्यक्रम में कोड़ेनार क्रमांक 02 हायर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्या आभा सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सक्सेना तपन दास पंचगण जनप्रतिनिधीकगण और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे ।