June 29, 2026


राजनांदगांव में वैष्णव समाज का भव्य स्वागत समारोह

प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव एवं महासचिव महेंद्र दास वैष्णव का हुआ अभिनंदन, समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

राजनांदगांव :- वैष्णव समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव एवं प्रदेश महासचिव महेंद्र दास वैष्णव के सम्मान में जिला वैष्णव समाज राजनांदगांव द्वारा राजवंश स्थल स्थित वैष्णव भवन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पहार एवं शॉल पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव और प्रदेश महासचिव महेंद्र दास वैष्णव का आत्मीय स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में वैष्णव समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हितों एवं विकास के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव एवं प्रदेश महासचिव महेंद्र दास वैष्णव ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सभी के सहयोग से निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख निर्वाचन अधिकारी इंद्र कुमार दास, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हेमंत वैष्णव, बालकृष्ण वैष्णव, अनूप दास वैष्णव, जिला अध्यक्ष संतोष वैष्णव, जिला सचिव संदीप वैष्णव, चंद्रशेखर वैष्णव, कमलेश वैष्णव, श्रीमती वैष्णव, प्रशांत वैष्णव, मनीष वैष्णव, दिलीप वैष्णव, विश्वास वैष्णव, दुष्यंत दास वैष्णव, आकाश वैष्णव, संगीता वैष्णव, आस्था वैष्णव, मां वैष्णो, ममता वैष्णव, संध्या वैष्णव, हरीश वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव, विवेक वैष्णव, भारत वैष्णव, सुरेंद्र वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव, शौर्य वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, दिनेश वैष्णव, आदित्य वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का समापन समाज की प्रगति, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch