February 05, 2026


कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण, डॉ. डहरिया ने फूंका चुनावी बिगुल

आरंग : आरंग के राजीव भवन में आज ब्लॉक और मंडल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और जिला कांग्रेस कमेटी (रायपुर ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। शपथ के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसे आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति : डॉ शिवकुमार डहरिया 

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. डहरिया ने जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विपक्ष में रहते हुए जनता के हक की लड़ाई लड़ना और उनके संघर्षों में साथ खड़े होना हर पदाधिकारी का कर्तव्य है। संगठन की नींव उसके कार्यकर्ता होते हैं, और आज की यह ऊर्जा आरंग में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

शपथ ग्रहण के तत्काल बाद डॉ. डहरिया की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर चर्चा हुई।साथ ही क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं को चिन्हित कर सरकार के खिलाफ मुखर होने का निर्देश दिया गया।कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जनता के बीच जाने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करने को कहा गया।आने वाले महीनों में होने वाले आंदोलनों और जनसभाओं की रूपरेखा तय की गई।

इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव , कोमल साहू , खिलावन निषाद , मंगलमूर्ति अग्रवाल , गोपाल चतुर्वेदी ,  प्रकाश मारकंडेय , कुलदीप वर्मा , धन्ना साहू , पोषण साहू , हरी बंजारे , ईश्वर जोगलेकर , भारत लोधी , शुभांशु साहू , अनिल टंडन , पुरसोत्तम धीवर , सजल चंद्राकर , हीरामन साहू , नेहरू डांडे , खिलेश देवांगन , शरद गुप्ता , समीर गोरी , ईश्वर पटेल , सूरज सोनकर , रेखराम पात्रे , जयंत साहू , अजित कोशले  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेतागण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, और NSUI के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch