किरंदुल : नवरत्न कम्पनी एनएमडीसी सदैव ही अपने नैगमिक सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए कटिबद्ध रही है।इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत कड़मपाल में एनएमडीसी परिक्षेत्र विकास निधि के तहत महुआ फूलों के संग्रहण हेतु ग्रामीणों को एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक द्वारा ग्रीन नेट प्रदाय किया गया।मौके पर उपमहाप्रबंधक बी के माधव,सिविल एचओडी टी एस रामनाथ,सीएसआर प्रबन्धक विवेक रक्षक,एस आर गावड़े, के पी बंसोड़ उपस्थित थे।