May 23, 2022


23 मई 1951 को चीन ने तिब्बत पर किया था कब्जा 

नई दिल्ली। 23 मई को तिब्बत पर चीन के औपचारिक कब्जे के रूप में इतिहास में दर्ज किया गया है। चीन के इस कदम का तिब्बत और दुनिया के कई देशों में जमकर विरोध हुआ था।

23 मई की प्रमुख घटनाओं का विवरण 

1848: ओटो लिलिएनथल का जन्म, जिन्होंने अमेरिका के राइट बंधुओं के सामने पहली बार ग्लाइडर बनाकर इंसानों को उडऩा सिखाया।

1919: जयपुर शाही परिवार की रानी मां महारानी गायत्री देवी का जन्म।

1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी-विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिक हिमलर ने अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त बलों की हिरासत में आत्महत्या की।

1951: चीन ने तिब्बत को एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में शामिल किया।

1977: उग्रवादियों ने उत्तरी हॉलैंड में एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में तोडफ़ोड़ की, जिसमें कई लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को हल करने में बीस दिन लगे। 

1986: अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतिबंधों के प्रस्तावों को वीटो किया।

1994: सऊदी अरब में भगदड़ में 270 तीर्थयात्रियों की मौत।

2004: बांग्लादेश में तूफान के कारण मेघना नदी में नाव के पलटने से 250 लोग डूब गए।

2008: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।

2009: दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने घर के पास पहाडिय़ों से कूदकर आत्महत्या कर ली।

2010: सुप्रीम कोर्ट ने बिना शादी के एक साथ रहने वाले पुरुष और महिला को अपराध से मुक्त कर दिया।

2014: रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।

Also Read22 मई को ही जन्मे थे आधुनिक भारत के वास्तुकार समाज सुधारक राजा राम मोहन राय 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch