राजनांदगांव : सरकारी दस्तावेज के अनुसार फरहाद चौक स्थित तालाब 65 साल से तालाब ही है जिसे अबके दौर में कुछ लोग पाट रहे हैं जिससे निस्तारी की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण ने आज प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया की 65 साल पहले गांव की भूलिन बाई बेवा माखनलाल चौबे द्वारा ग्रामीणों को निस्तार आदि प्रयोजन के लिए दी गई है जिस पर कुछ असामाजिक तत्व पैसों की लालच में तालाब का स्वरूप बिगाड़ रहे हैं और कचरा वगैरा फेंक रहे हैं इस जमीन के बदले शकुंतला चौबे ने अन्य जमीन की मांग की थी जो ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण नहीं दी जा सकी है।
उन्होंने पत्रकार वार्ता में पूरी बात इस प्रकार से बताई है। यह तरिया लगभग 65 वर्ष पूर्व भूलिन बाई बेवा माखनलाल चौबे द्वारा ग्राम फरहद को निस्तारी एवं सार्वजनिक उपयोग हेतु जमीन दी गई थी, जिसे ग्राम फरहद निवासियों द्वारा श्रमदान कर तालाब निर्माण किया गया जिसमें स्वयं मूलिनबाई द्वारा पुण्य कार्य समझकर श्रमदान किया गया था। पश्चात तालाब में निस्तार कार्य यथा श्री गणेश, दुर्गा, जवारा विसर्जन, मरनी-हरनी, नहावन, पालतू पशु को पानी, मछली पालन कार्य किया जाता था। वर्तमान में इस तालाब के स्वरूप को कुछ असमाजिक तत्वो द्वारा पैसों की लालच में इसके स्वरूप को बिगाड़कर पूर्वजों के धरम करम कार्यों को बिगाड़ रहे हैं। तालाब में जबरदस्ती कचरा, मिट्टी अन्य वेस्ट पदार्थ डालकर तालाब का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है। इस कार्य में प्रशासन एवं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इससे निंदनीय कार्य को फरहद ग्राम वासी कोधित एवं उत्तेजित है एवं इस अनैतिक कार्य का विरोध किया जा रहा है। इस तालाब का पानी निकालने एवं पाटने से नलकूप, कुंआ का जलस्तर कम हो गया है एवं भविष्य में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्राम फरहद, रेवाडीह, गोकुलनगर, बसंतपुर के पालतू पशुओं के पीने का पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। भूलिनबाई तरिया के पार में श्री हनुमान जी एवं श्री शिवजी का मंदिर स्थापित है जिसमें नित्य पूजा दर्शन होता है। यहां पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाई जा रही है। जिसका फरहदवासी विरोध कर रहें है। शासकीय दस्तावेंजों में यह तालाब दर्ज है, जिसे कूट रचना कर प्रयोजन परिवर्तन कराया जा रहा है। श्रीमति शकुंतला चौबे द्वारा इस तालाब के बदले अन्य जमीन माननीय कलेक्टर महोदय से मांग की गई थी ग्राम पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं होने पर नहीं दी गई। अतएव समस्त ग्रामवासी सभी पत्रकारों से यह आशा अपेक्षा करते है कि इस जन हितार्थ कार्य में सहयोग कर सार्वजनिक हित में छापने प्रसारित करने की कृपा करेंगें। स्मणार्थ अवगत कराया जाता है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन अनुसार लिाब का प्रयोजन परिर्वतन नहीं किया जा सकता।
उपरोक्त पत्रकार वार्ता में ग्राम फरहद के सरपंच उपसरपंच पूर्व सरपंच पंचगण एवं ग्रामवासी फरहद उपस्थित है।