January 09, 2024


रायपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्याः सुसाइड नोट में लिखा- बजाज और कमला आंटी आप लोगों से परेशान…

 रायपुर :  राजधानी रायपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में लगे पंखे में युवक का शव मिला। शव मिलने के बाद आस-पास हड़कंप मच गया। वहीं युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है।

पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा के गली नंबर 7 निवासी नीरज कमरानी का शव पंखे से फांसी पर लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।


सुसाइड नोट में नीरज ने लिखा है कि, मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी, उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch