दंतेवाड़ा : शनिवार को आदर्श स्कूल बालूद में यातायात नियमों की जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।इस दौरान यातायात के प्रकार, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना को रोकने के तरीके, वाहन से संबंधीत सम्पूर्ण दस्तावेज हेलमेट/सीट बेल्ट की उपयोगिता, दुर्घटना के दौरान गुड सेमेरिटन के कर्तव्य की जानकारी देते हुये बच्चों से सड़क पर चलन के दौरान पूरी सतर्कता एवं सावधानी रखने की अपील की पैदल, साईकिल,मोटर साईकिल से चलते समय सड़क के किनारे से चलने तथा सड़क पार करते समय रूकने, देखने और फिर चलने के नियम का पालन करने के लिए प्रेरित करने, मोबाईल फोन एवं शराब सेवन न करने की अपील की। यातायात प्रभारी के द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रसारित वर्ष 2023 के दुर्घटनाओं पर चर्चा करते हुए बच्चों से मानव सम्पदा को बचाने एंव सामाजिक पारिवारिक एवं राष्ट्रीय हित में योगदान देने की अपील की गयी। उन्होंने एम्बुलंसे को रास्ता देने तथा कोहरे के दौरान विषेष सावधानी बरतने की बात कहते हुये यातायात नियमों का पालने करने अपने अभिभावकों केा भी प्रेरित करने संबंधी बाते कही।