January 27, 2024


मोहला मानपुर में गणतंत्र दिवस पर झांकी के माध्यम से नया भारतीय कानून की दी गई जानकारी


मोहला :  जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में नए भारतीय कानून 2023 ( संशोधन)  की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए चलित झांकी का प्रदर्शन किया गया। 

झांकी के माध्यम से बताया गया कि भारतीय दण्ड संहिता का नाम बदलकर भारतीय न्याय संहिता, सीआरपीसी का नाम बदलकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम का नाम बदल भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 रखा गया है। इसकी अलावा नए भारतीय कानून में वर्तमान समय की आवश्यकताओं को चुनौतियों को ध्यान में रखकर धाराओं को हटाया एवम जोड़ा गया है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch