राजनांदगांव : पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव के जिला केसीजी के सुदूर क्षेत्र स्थित कटेमा आईटीबीपी कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (गण्डई) श्री प्रषांत खाण्डे भी मौजूद थे। पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा ने कैंप का निरीक्षण करने के बाद आईटीबीपी व पुलिसकर्मियों के साथ भी मीटिंग की। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12.00 बजे आईजी कटेमा आईटीबीपी कैंप में पहुंचे।
इसके बाद उन्होंने आईटीबीपी व पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों और आईटीबीपी की समस्याओं का हल करने के लिए एसपी को निर्देशित किया। इसके अलावा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा कर कई दिशा निर्देश दिया।
हमेशा अनुशासन में बंधकर नियमपूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। यह देश सेवा है। उन्होंने कहा इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के द्वारा कैम्प कटेमा,मौहाढार,घाघरा एवं थाना गातापार के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व इस संबंध में आवष्यक दिषा निर्देष दिया गया।
उक्त निरीक्षक में मुख्य रूप से आईटीबीपी के कम्पनी कमांडर कटेमा, घाघरा, मौहाढार, जिला रक्षित निरीक्षक श्री के0 देव राजू व थाना प्रभारी गातापार सहित आईटीबीपी कटेमा, डीआरजी गातापार व छ0स0 बल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।