February 20, 2024


अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी

मध्यप्रदेश के सीहोर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे जान से मारने की धमकी और बदनाम करने की बात लिखी है। जब इसकी जानकारी सामने आई तो महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोकसभा सदस्य ने चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा लेकर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसका जवाब भी आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष और अपनी कथाओं को लेकर देश और दुनिया में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी और बदनाम करने का पत्र मिला है. जिसको लेकर उनकी सुरक्षा की मांग की गई है. महाराष्ट्र से बीजेपी की लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा ने सुरक्षा की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. गृहमंत्री के ऑफिस की तरफ से इसका जवाब दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि श्रीमती नवनीत रवि राणा जी आपका 22 दिसंबर 2023 का पत्र प्राप्त हुआ है, जो कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की सुरक्षा से संबंधित है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch