रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में 30 मई को"पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव"का आयोजन किया जा रहा है आपको बता दें कि यह कार्यक्रम चार सत्रों में संपन्न होगा। कार्यक्रम की प्रथम शुभारंभ सत्र होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। द्वितीय सत्र हिंदी प्रिंट मीडिया के 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा एवं उसकी भूमिका पर केंद्रित रहेगा। तृतीय सत्र इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं न्यू मीडिया की संभावनाओं और चुनौतियों पर आधारित होगा जिसमें वरिष्ठ पत्रकार मीडिया विशेषज्ञ एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा इस अवसर पर एक विशेष संस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें पत्रकार साथियों की प्रस्तुतियों के साथ संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। स्थान: राम मंदिर, VIP रोड रायपुर में आयोजित है। इस गरिमामई उपस्थित सभी अपेक्षित हैं।