June 24, 2026


दंतेवाड़ा में माधव सेवा समिति द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकारों का किया गया सम्मान

किरंदुल।माधव सेवा समिति द्वारा सूचना तंत्र के जनक सृष्टि के प्रथम पत्रकार महर्षि नारद मुनि के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार दोपहर 12 दंतेवाड़ा स्थित जिला ग्रंथालय में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को सम्मानित करने हेतु पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिलेभर से अनेक पत्रकारों को बुलाया गया।सर्वप्रथम उपस्थित मुख्य वक्ता साहित्यकार स्तम्भकार एवम पत्रकार कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटल,देशबंधु ब्यूरो चीफ यशवंत यादव एवम श्री माधव सेवा समिति के सचिव  मिश्रीलाल झाड़ी द्वारा महर्षि नारद मुनि के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।रायपुर से पधारे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृष्णमुरारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि सृष्टि के पहले पत्रकार के रूप में महर्षि नारद मुनि को जाना जाता है।उन्होंने अपने जीवन में सूचनाओं का जो भी आदान प्रदान किया,वो हमेशा लोगों के हित को ध्यान रखते हुए किया।उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से डॉक्टर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है,उसी तरह से पत्रकार समाज को नया रूप देता हैं।अन्य सभी वक्ताओं ने महर्षि नारद मुनि की जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु वरिष्ठ पत्रकार आजाद सक्सेना,बंटी खंडेलवाल एवम रेणुका सिंह को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।मौके पर वरिष्ठ पत्रकार यशवंत यादव,महेंद्र नायक,सुरजीत सिंह चौहान,रितेश गुप्ता उपस्थित थे।एवम मंच संचालन अवधेश अवस्थी द्वारा किया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch