आरंग : भारतीय जनता पार्टी मंडल आरंग द्वारा जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विधायक कार्यालय आरंग में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना ही डॉ. मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र चंद्राकर, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, दिनेश चंद्राकर, मुरली चंद्राकर, धनंजय साहू, गणेश साहू, पदमनी साहू, सूरज शर्मा, दिलीप जलछत्री, बेदराम खूटे, वेदप्रकाश देवांगन, नरेंद्र लोधी, खिलेश धुरंधर, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, विक्रम परमार, गोलू, वीरेंद्र कंडरा, तोषण साहू, मनोज तंबोली, खूबचंद साहू, संगीता साहू, संतोष चंद्राकर, शब्बीर चौहान, अंकुश भारद्वाज, लेमन खांडे, महेंद्र ठाकुर, नंद ढीढी, टिकेश्वर गिलहारे, चमन सिन्हा, नागेंद्र विश्वकर्मा एवं नरेंद्र साहनी सहित मंडल आरंग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।