July 26, 2026


कलिंगा सोशल वेलफेयर द्वारा कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

किरंदुल।कारगिल विजय दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता हैं।भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता हैं।कारगिल युद्ध में शहीद हुए मां भारती के लाल वीर अमर सपूतो की देश के लिए दी बलिदानों को याद करते हुए उनकी स्मृति में इस विजय दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलिंगा सोशल वेलफेयर किरन्दुल के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीर अमर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर मौन धारण कर उनकी वीर गाथा को उपस्थित लोगों के समक्ष बताया गया।साथ ही वीर शहीद जवान अमर रहें कारगिल विजय दिवस अमर रहें के नारे लगाये गए।इस अवसर पर कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष रवि दुर्गा,महासचिव किशोर जाल,संरक्षक दिनेश साहू,हेमन्त साहू,तनु क्षत्रिय,के सी मंडल,दीपक गोस्वामी,बी समैया,बप्पी मजूमदार,राजकुमार जेना,राहुल कर्मकार एवम अन्य उपस्थित रहें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch