July 26, 2026


किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का निर्विरोध गठन बब्लू सिद्दीकी अध्यक्ष, बिप्लव मल्लिक सचिव चुने गए

किरंदुल :  किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का निर्विरोध गठन किया गया। चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति बनने से संगठन में उत्साह का माहौल हैं।नई कार्यकारिणी में बब्लू सिद्दीकी को अध्यक्ष, बिप्लव मल्लिक को सचिव चुना गया। मंगल कुंजाम एवं अमलेन्दु चक्रवर्ती उपाध्यक्ष, अमृत टंडन एवं सुजीत पिल्लई सह सचिव तथा बब्लू तिवारी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन एबीसी तीनों वर्ग के ठेकेदारों के साथ समानता का व्यवहार करेगी और उनके अधिकारों,सम्मान व हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी।संगठन का उद्देश्य सभी ठेकेदारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा प्रशासन के समक्ष उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से उठाना है।

अध्यक्ष बब्लू सिद्दीकी ने कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन तीनों वर्ग के ठेकेदारों में भेदभाव नहीं करेगा। सभी को समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

सचिव बिप्लव मल्लिक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही ठेकेदारों की सबसे बड़ी ताकत है। सभी सदस्यों के साथ मिलकर समस्याओं का त्वरित समाधान, विभागीय समन्वय और ठेकेदार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।उपाध्यक्ष मंगल कुंजाम ने कहा कि छोटे-बड़े सभी ठेकेदारों को समान अधिकार मिले यह प्रयास रहेगा। संगठन उनकी आवाज बनकर हर उचित मांग उठाएगा।उपाध्यक्ष अमलेन्दु चक्रवर्ती ने कहा कि एसोसिएशन पारदर्शिता, एकता और आपसी सहयोग की भावना के साथ काम करेगी।सह सचिव सुजीत पिल्लई ने कहा कि सभी वर्ग के ठेकेदारों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

कोषाध्यक्ष बब्लू तिवारी ने कहा कि संगठन के वित्तीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाएगी।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को ठेकेदारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई दिशा देगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch