January 27, 2024


दीगर राज्य का शराब बेचते आरोपियों को कटेकल्याण पुलिस ने किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा  : पुलिस अधीक्षक दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन में अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर करवाही करने के निर्देश पर थाना क्षेत्र में मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम कावड़गांव पटेलपारा मड़ाई मेला में कुछ लोग अस्थाई दुकान लगाकर एवम वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ गवाहों के साथ मौके पर जाकर थाना प्रभारी कटेकल्याण एवं थाना स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर आरोपी बामन गावड़े पिता सुखराम गावड़े ग्राम बास्तानार थाना कोड़ेनार जिला बस्तर के कब्जे से 100 नग पौआ अंग्रेजी गोवा व्हिष्की (मध्य प्रदेश) मात्रा 18.000 बल्क लीटर,17 नग सिम्बा बियर मात्रा 11.050 बल्क लीटर,11नग बियर हंटर कंपनी का मात्रा 7.150 बल्क लीटर कुल मात्रा 36.200 बल्क लीटर, कुल कीमत 16880रूपये एवम एक बोलेरो वाहन सीजी 18 टी 0243 कीमत करीबन 3 लाख 50 हजार रुपये जप्त किये गए।

साथ ही मनकू पोडियम पिता बोमडा पोडियम ग्राम पोंदूम थाना दंतेवाड़ा के कब्जे से अंग्रेजी गोवा व्हिष्की 42 नग पौवा  मध्य प्रदेश)मात्रा 7.560 बल्क लीटर कीमत 5460रूपये आरोपी सोमारू पोडियाम पिता कोसा ग्राम बोदेनार थाना कोड़ेनार के कब्जे से 23नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की(मध्य प्रदेश) मात्रा 4.140बल्क लीटर,04 नग किंगफिशर बियर (ओडिशा)मात्रा  6.74 बल्क लीटर कुल कीमती 3130रुपये, दीपक सोढ़ी पिता जोगा सोढ़ी बोदेनार थाना कोड़ेनार के कब्जे से अंग्रेजी गोवा व्हिस्की 57 नग 180 एमएल वाला मात्रा 10.260 बल्क लीटर ,05 नग हंटर बीयर मात्रा 3.250 बल्क लीटर एवम 04 नग कंगारू कंपनी का बियर मात्रा 2.600 बल्क लीटर कुल 16.11 बल्क लीटर कुल कीमती 8780 रुपये, मुन्ना राम मांडवी पिता मुढो राम मांडवी ग्राम बस्तानार थाना कोडेनार के कब्जे से 30 नग अंग्रेजी विष्की मध्यप्रदेश कुल कीमती 4980 रुपए आरोपी सोमारू पोयाम पिता माद्दा पोयाम कंडोली थाना कोडेनार से 11 नग सिंबा बीयर कुल  कीमत 2310 रुपये जप्त कर पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। मामले में थाने कटेकल्याण में अपराध क्रमांक 9/24,10/24,11/24,12/24,13/24,14/24 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch