January 21, 2024


खैरागढ़ पुलिस ने किया श्रम दान एवम मंदिर की सफाई

खैरागढ़  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संगीत नगरी खैरागढ़ में ज़िला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भी मंदिरों में साफ सफाई अभियान शुरू किया है ! पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से आह्वान किया था कि स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, आयोध्या धाम। पीएम मोदी ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे।इसी तरह आज एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में खैरागढ़ ज़िले के तमाम मंदिरों में साफ़ सफ़ाई कर पुलिस की सामाजिक सहभागिता को बल दिया गया । जिसके तहत गातापार जंगल थाना के मंदिर और कुकरापाट मंदिर की साफ़ सफ़ाई ज़िला पुलिस के जवानों द्वारा की गई !


Advertisement

Tranding News

Get In Touch