March 13, 2024


Kharmas 2024: खरमास कल से हो रहा है शुरू, इस अवधि में तुलसी के पौधे को स्पर्श करना नहीं माना जाता शुभ,जानिए ...

जब सूर्य देव बृहस्पति की राशि यानी धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास की शरुआत हो जाती है। इस साल खरमास की शुरुआत 14 मार्च से होने वाली है। इस बार खरमास की अवधि लगभग 1 महीने की रहेगी। इस दौरान शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर भी पाबंदी होती है।

आइए जानते हैं खरमास में तुलसी से जुड़े कुछ काम जिन्हें करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। खरमास में तुलसी पूजा तो की जा सकती है, लेकिन तुलसी के पौधे को स्पर्श करना शुभ नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से तुलसी का पौधा दूषित हो जाता है। इसलिए खरमास के महीने में तुलसी पूजन के दौरान इसे हाथ ना लगाएं और न ही इसके पत्ते तोड़ें।

खरमास में भगवान विष्णु का पूजा के दौरान उनके भोग में तुलसी दल जरूर डालें। साथ ही खरमास में तुलसी जी की पूजा करते समय उनके समक्ष घी की दीपक जरूर जलाएं और तुलसी की परिक्रमा करें। इससे मां लक्ष्मी साधक पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

न करें ये गलतियां
खरमास में तुलसी पर सिंदूर या कोई सुहाग से संबंधित सामग्री नहीं चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही तुलसी पर दूर्वा भी अर्पित न करें। ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। खरमास में तुलसी को दीपदान, जल दान और धूपदान दिया जा सकता है, लेकिन अन्य किसी प्रकार की पूजा करना शुभ नहीं माना गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch