January 27, 2024


आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा में गणतंत्र दिवस पर खिलेश्वर किया ध्वजारोहण

गरियाबंद : उमादेवी बहुउद्देश्यीय शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित संस्था आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कोपरा में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस महाविद्यालय परिसर में  अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि खिलेश्वर गोस्वामी जिला पत्रकार गरियाबंद अध्यक्षता चंदन साहू वरिष्ठ पत्रकार विशेष अतिथि किरण साहू वरिष्ठ पत्रकार,रविजन स्वामी संचालन समिति,राजू वैष्णव समन्वयक समिति ने भारत माता के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर झंडोत्तोलन किया।झंडोत्तोलन पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी दी गई व राष्ट्रगान राष्ट्र तथा राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।तत्पश्चात आगे का कार्यक्रम सभागार में हुआ।

इस अवसर पर सभी अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना किया गया।सभी अतिथियों का स्वागत गुलाल और बैच लगाकर किया गया।प्राचार्य धर्मेन्द्र सर ने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किए।इस अवसर पर उदबोधन की कड़ी में आशीष वचन प्रदान करते हुए।खिलेश्वर गोस्वामी पत्रकार ने अपना छात्र जीवन के अनुभव साझा किए तथा सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने साथ ही साथ आध्यात्म से जुड़ने संस्कारवान बनने के लिए बच्चो को प्रेरित किए।

संचालन समिति के ऑर्डिनेटर रविजन स्वामी सर ने गणतंत्र का वास्तविक परिभाषा तथा समन्वयक अधिकारी राजू वैष्णव ने भारत के स्वर्णिम इतिहास के बारे में छात्रों को अवगत कराया।महाविद्यालय के निर्मलकर सर ने अपने स्वरचित गीतों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।इस अवसर प पर महाविद्यालय प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार साहू,रामनारायण निर्मलकर,बसंती सोनवानी,टोमेश्वर साहू, कुलेश्वर प्रसाद साहू,हेमंत साहू,बेदन साहू,पीलू राम साहू एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन दीक्षा श्रीवास,तेजस्विता साहू किया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch