January 28, 2024


कोसरिया मरार पटेल समाज ने धूमधाम से मनाई माता शाकम्भरी जयंती

किरंदुल : कोसरिया मरार पटेल समाज ने गांधीनगर किरन्दुल में अपनी आराध्य देवी माता शाकम्भरी की जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना एवं सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन किया।इस दौरान सामाजिक सदस्यों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद की शपथ ग्रहण की। माता शाकम्भरी की पूजा अर्चना पश्चात उपस्थित अतिथिगण का समाज के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कार्मिक प्रमुख बी के माधव ने माता की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा की पटेल समाज को संघ के भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटन कर दी गई हैं। जल्द ही परियोजना द्वारा सामाजिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोसरिया मरार पटेल समाज के संरक्षक रामादीन पटेल ,अध्यक्ष मनोज पटेल , पार्षद इला पटेल ,मनराखन पटेल का विशेष योगदान रहा ।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch