लालबाग - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15/10/2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका भाई ग्राम रेवाड़ीह के मिलन चौक के चौहान दुकान के पास सामान लेकर घर जा रहा था उसी समय आरोपी लोमेश उर्फ लक्की साहू द्वारा पुरानी बातों को लेकर वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा कर रहा था और गुस्से से अपने घर से कैंची लेकर आया और प्रार्थी के भाई के बाएं सर और हाथ की भुजा के नीचे कैंची से वार करने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्य प्रकाश तिवारी के निर्देशन व मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लोमेश उर्फ लक्की साहू को का पता तलास कर अभी रक्षा में लेकर पूछताछ पर अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 449/2026 धारा 296,351(3),118(1) को दिनांक 16/10/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि शोभाराम बेरवंशी, आर0 राकेश धुर्वे, आर0 कमल किशोर यादव, आर0 सुनील एक्का, आर0 संतराम साहू की भूमिका सराहनीय रही।