February 11, 2024


लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनने के बाद प्रथम उड़ीसा प्रवास पर लता उसेंडी का हुवा भव्य स्वागत

कोंडागांव: उड़ीसा राज्य का सह प्रभारी बनने के बाद राज्य के प्रभारी  विजय पाल तोमर जी के साथ प्रथम उड़ीसा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व मंत्री व सांसद  प्रताप चंद्र सारंगी जी, शारदा प्रसाद जी, पार्वती परीदा जी, महेश्वर साहू जी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो,एवं पार्टी के परिवारजनों के द्वारा  अभूतपूर्व स्वागत किया l लता उसेंडी ने कहा कि भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राज्य के प्रभारी  विजयपाल सिंह तोमर जी के साथ पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी उड़ीसा के पदाधिकारियों व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रताप चंद्र सारंगी जी द्वारा किए गए स्वागत सत्कार के लिए सभी माननीय परिवारजनों का आभार व्यक्त करती हूँ।

केन्द्र मे भाजपा  कि सरकार जबसे बनी है मोदी जी के नेतृत्व मे प्रदेश में देश में विकास हो रहा है मोदी जी ने जो कहा वो किया यहीं मोदी की गारंटी है l मोदी जी का संकल्प के साथ भारत विकसित भारत कि और अग्रसर हो गया हैं  और आने वाले लोकसभा चुनाव मे सभी कार्यकर्ताओं कि मेहनत से उड़ीसा में भाजपा सभी लोकसभा सीटो पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch