शिव-गौरी में जरूर करें ये काम- सोमवार के दिन सुबह स्नान के बाद शिव मंदिर जाएं और महादेव व माता पार्वती की संयुक्त पूजा करें।
- शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, दही और शहद (पंचामृत) से अभिषेक करें। मान्यता है कि पंचामृत से अभिषेक करने पर वैवाहिक जीवन की कड़वाहट खत्म होती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर गौरी-शंकर रुद्राक्ष या पंचमुखी रुद्राक्ष की माला अर्पित करें। यह अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है।
- 21 बेलपत्र लें और उन पर चंदन से 'राम' लिखें। इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाते समय मन-ही-मन अपने साथी के साथ सुखद जीवन की प्रार्थना करें।
- शिवलिंग पर चंदन के साथ केसर का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में सुख बढ़ाता है।
करें इस मंत्रों का जपसोमवार के दिन पूजा के दौरान रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का कम-से-कम 11 या 108 बार जप करें -
"हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्॥"
शीघ्र विवाह के लिए उपाययदि विवाह में देरी हो रही है या बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।