June 30, 2025


02 जुलाई तक इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कामों में मिलेगी सफलता

देवों के देव महादेव की महिमा अपरंपार है। शिवजी के शरणागत रहने वाले साधकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में निहित है कि शिव जी की कृपा से आने वाली बलाएं भी टल जाती हैं। साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं।
 
ज्योतिषियों की मानें तो इन राशि के जातकों पर दो जुलाई तक देवों के देव महादेवकी कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए, इन भाग्यशाली राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
 
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर महादेव की असीम कृपा रहती है। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। मनी सेविंग करने में आप सफल होंगे। करियर को नया आयाम मिलेगा। आपके माध्यम से कई लोग रोजगार पाने में सफल होंगे। पार्टनर का प्यार मिलेगा। गुस्से पर कंट्रोल रखें। सोमवार के दिन दूध, घी, दही या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।
 
तुला राशि
 
देवों के देव महादेव की कृपा तुला राशि के जातकों पर भी बरसेगी। उनकी कृपा से यात्रा के योग बनेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। महंगी चीजें खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। राजकीय सुख मिल सकता है। सरकारी मामलों में भी लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी रिस्पांसिबिलिटी मिल सकती है। परिवार में मंगल कार्य हो सकता है। रुके काम बनेंगे। मानसिक परेशानी दूर होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। महादेव की कृपा पाने के लिए घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो गंगाजल में सुगंध मिलाकर भी महादेव का अभिषेक कर सकते हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch