April 27, 2025


Mann Ki Baat: 'न्याय जरूर होगा', मन की बात में पहलगाम हमले के पीड़ितों से पीएम मोदी ने किया वादा

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए इस हमले से मन में गहरी पीड़ा है।पीएम ने कहा कि हमारे देश के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में भी है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सबने कड़ी निंदा की। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

पहलगाम हमले का किया जिक्र

पीएम ने कहा, 'पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।'उन्होंने कहा कि आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है।

पीड़ितों से किया न्याय का वादा

पीएम ने कहा हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है। आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch